औरया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को मतदाताओं जागरूक करने हेतु की गई समीक्षा बैठक एंव दिलाई गई शपथ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को मतदाताओं जागरूक करने हेतु की गई समीक्षा बैठक एंव दिलाई गई शपथ )

उत्तर प्रदेश औरैया समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की आवश्यक बैठक नरायनपुर, औरैया में श्री गोपाल वाटिका प्रांगण स्थित होटल आध्या में श्री गोपाल सेवा संस्थान के संस्थापक रमन पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से देश के सबसे बड़े लोकतंत्र महापर्व पर अपना कीमती मतदान करने पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा कि “जागो मतदाता जागो” विश्व में भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, हमें गर्व है कि सरकार चुनने में भारत के प्रत्येक जागरूक नागरिक के अमूल्य मत का योगदान होता हैं, मतदान सबसे बड़ा दान है, देश की उन्नति, चौमुखी विकास व उसको समृद्धिशाली बनाने के लिए मतदान दिवस पर बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए, वोट डालने का अवसर हम लोगों को पॉच वर्ष में प्राप्त होता है, “आपका वोट आपकी ताकत है”, कुछ लोग अपने वोट का महत्व नहीं समझ पा रहे हैं, जबकि आपका एक वोट बहुत हैसियत रखता है, केवल एक वोट से हार जीत का निर्णय हो जाता है, समिति के संस्थापक ने बताया कि अपने मनपसंद प्रत्याशी को चुनने के लिए आपको वोट डालना नितांत आवश्यक है, मतदाता जागरूकता अभियान के उपरांत 13 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों को समय से स्वयं मतदान करने व लोगों को मतदान के महत्व को बताकर जागरुक करते हुए वोट डालने की अपील की गई, बैठक के समापन पर समिति के सदस्यों ने लोगों को जागरुक करते हुए मतदान करने की शपथ ली, तथा आसपास निवास कर रहे मोहल्ले के लोगों से 13 मई को (वोट फॉर नेशन) मतदान करने की अपील की। बैठक में मौजूद पूर्व सभासद पंकज मिश्रा ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु सरकार व निर्वाचन आयोग द्वारा भगीरथ प्रयास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मतदाताओं को तमाम सुविधाएं व सहूलियत प्रदान की जा रही है, फिर भी मतदान का प्रतिशत कम होना चिंताजनक हैं।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ.एस.एस. परिहर, बैंक से सेवानिवृत राकेश गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, नितिन वर्मा, आदित्य पोरवाल, अनूप बिश्नोई, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, देवेंद्र आर्य, कपिल गुप्ता, जौली पोरवाल, हिमांशु दुबे, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सतीश चंद्र आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!