जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल पुलिस को परिजनों ने नहीं दी तहरीर छानबीन में जुटी पुलिस। ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

 ( जौनपुर, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली हुआ गम्भीर रूप से घायल )

जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बीती रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हलांकि परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के असली कारण की जांच पड़ताल कर रही है। घायल युवक के परिजनों के मुताबिक 26 वर्षीय पवन कुमार राजभर घर पर सोया था। आधी रात के बाद कुछ बदमाश पिकअप और एक मोटरसाईकिल से उनके घर पहुंचे और दरवाज़े पर बंधी भैंस खोलकर ले जाने लगे तभी पवन की नींद खुल गई और उसने विरोध किया तो मोटरसाईकिल पर बैठे एक बदमाश ने गोली दाग दी। जबकि गांव में चर्चा है कि पवन के घर मुर्गा दारू की पार्टी थी जिसमें अनेक मनबढ़ो का भी जमावड़ा था। किसी बात पर बहस के दौरान एक अन्य मनबढ़ ने पवन के पैर में गोली मार दी और भाग गया। गोली पवन के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। सूचना मिलने पर रात में ही कोतवाली थाना के एसएसआई अजय शर्मा मौके पर पहुंच गए और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मामले में एसएसआई अजय शर्मा ने बताया कि मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। न ही पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर मिली है। घटना के असली कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!