औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.04.2024 की रात्रि में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त– सद्दाम कटिया पुत्र बजरुद्दीन निवासी इस्लामनगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष को खेतूपुर हजारीपुर तिराहे से करीब 200 मीटर आगे सङक के किनारे थाना क्षेत्र अजीतमल से गिरफ्तार किया गया जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर नाजायज, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 209/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सद्दाम कटिया उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त सद्दाम कटिया उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर जनपद के अन्य थानों पर कई संगीन धाराओं में मुकद्दमें पंजीकृत हैं। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. सद्दाम कटिया पुत्र बजरुद्दीन निवासी इस्लामनगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष ।
बरामदगी विवरण-
एक अदद तमंचा .315 बोर नाजायज।
एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 209/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 324/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
3. मु0अ0सं0 693/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
4. मु0अ0सं0 43/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया।
5. मु0अ0सं0 73/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया।
6. मु0अ0सं0 152/2022 धारा 498ए/323/504/506 भादंवि व ¾ मुस्लिम महिला विवाह अधि0 थाना को0 औरैया जनपद औरैया।
7. मु0अ0सं0 459/2021 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना को0औरैया, जनपद औरैया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री उदय प्रकाश
2. हे0का0 234 सर्वेश कुमार
3. का० 892 कुलदीप कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
