कानपुर थाना अरौल क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर गाली गलौज करने व फिरौती मांगने वाले अभियुक्तों की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल घायल अभियुक्त सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( थाना अरौल क्षेत्र में  फर्जी पुलिस बनकर गाली गलौज करने व फिरौती मांगने वाले अभियुक्तों की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल घायल अभियुक्त सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश कमिश्नरेट कानपुर नगर थाना अरौल कल दिनांक 05.05.24 को श्री वसीम खान निवासी फुटेराबाद ,दमोह , मध्यप्रदेश द्वारा थाना अरौल पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा स्वयं को पुलिस बताते हुए , वादी व उसके साथी सौरभ ताम्रकार पुत्र गौरीशंकर तथा आसिफ खान पुत्र शुभराती निवासीगण पुराना बाजार , जिला दमोह , मध्यप्रदेश के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुये फर्जी हत्या के मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर भय व्याप्त करते हुये , दो लाख रूपये की मांग करते हुये ,जबरजस्ती अपनी गाडी मे बैठा लेने व बाद मे वादी को डराकर उनका क़ीमती सामान लेकर थाना क्षेत्र पनकी मे व उनके अन्य साथियो को थाना क्षेत्र महराजपुर मे गाड़ी से उतरकर छोड कर चले जाने के सम्बन्ध मे दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अरौल पर मु0अ0सं0 0085/2024 धारा 323/504/347/388 भादवि0 बनाम चार व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर सात टीमो का गठन कर घटना के अनावरण हेतु सभी सार्थक प्रयास किए गए । इन प्रयासों में , ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जनसहयोग से लगवाये गये 250 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का अवलोकन किया गया जिससे काफ़ी लाभप्रद जानकारियाँ मिली , जिस पर मोबाइल सर्विलांस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और क्रिमिनल डेटाबेस से प्राप्त साक्ष्यों/ सुरागों के आधार पर कार्य करते हुए 12 घंटे के अंदर ही अपराधियों की पहचान करते हुए, उनकी तलाश शुरू कर दी गई और उनकी ट्रैकिंग करते हुए , उनकी घेराबंदी करने के लिए , पश्चिम जोन में सघन चेकिंग प्रारंभ की गई । चेकिंग के दौरान , थाना क्षेत्र अरौल में विषधन रोड पर लगाये गये बैरियर पर , इन अभियुक्तों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो इनके द्वारा बैरियर को टक्कर मारकर तेज रफ़्तार से गाड़ी भगायी गई , जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया , अपने आप को घिरता देख, अभियुक्तों द्वारा अपनी गाड़ी रोड से एक आम के बाग़ में उतर दी गई और गिरफ़्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया , जवाबी फ़ायरिंग की कार्यवाही में एक अभियुक्त सूर्या@ सूर्यकांत के पैर में गोली लगी और उसे और उसके बाक़ी 3 साथियों – दिव्यांशु, ऋषु,अमन को घेरकर मौक़े पर गिरफ़्तार कर लिया गया । जिस कार का प्रयोग इन अभियुक्तों द्वारा कल की आपराधिक घटना में किया था , आज भी उसी कार का इनके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था । प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!