उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा लूट किए गए 03 मोबाइल अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(  थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा लूट किए गए 03 मोबाइल अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल के नेतृत्व में कोतवाली अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.05.2024 को आगन्तुक/वादी अभिषेक कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जमुवाँ थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात की तहरीरी सूचना बावत बिना नम्बर प्लेट की काली अपाचे पर सवार 04 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी का मोबाइल सैमसंग A34  5G  व VIVO T1 5G में सिम नं0 7042275951 व वादी के दोस्त गौरव कुमार का रेडमी मोबाइल मय दो सिम नं0 7897663944 व 7060204795 एवं 150 रुपये तथा मोबाइल में लगा आधार कार्ड लूटकर भाग जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 224/2024 धारा 392 भादंवि बनाम 4 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया प्र0नि0 कोतवाली अजीतमल श्री राजकुमार सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अति शीघ्र अनावरण हेतु थाना क्षेत्र में तत्काल बैरियर लगाकर चेकिंग प्रारम्भ करा दी गयी चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आज प्रातः 2बजे फफूँद से आने वाले रोड सेंगनपुट्ठा के पास ततारपुर मोड थाना क्षेत्र अजीतमल जनपद औरैया से अभियुक्तगण 1. गौतम पुत्र रामकुमार निवासी बघाकटरा थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष 2. जितेन्द्र कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी टङवा बिकू थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 18 वर्ष 3. शिवम पुत्र प्रेमबाबू निवासी टङवा बिकू थाना अजीतमल जनपद औरैया 4. एक बालअपचारी को  मय लूट के माल (03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद आधार कार्ड) व घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया। लूट के माल की शत प्रतिशत  बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 224/2024 में धारा 411 भादंवि की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्त गौतम उपरोक्त की जामा तलाशी से (01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर,01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर) बरामद हुआ। नाजायज तमंचा व कारतूस बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गौतम उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 225/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।  पुलिस द्वारा विधिक कार्यवही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि महँगे शौक पूरा करने लिए हम लोगों ने उक्त लूट पाट की घटना की थी इससे पहले कि मोबाइल बेचते हम लोगों को आपने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. गौतम पुत्र रामकुमार निवासी बघाकटरा थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष।
2. जितेन्द्र कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी टङवा बिकू थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 18 वर्ष
3. शिवम पुत्र प्रेमबाबू निवासी टङवा बिकू थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 18 वर्ष।
4. एक बाल अपचारी।
बरामदगी विवरण- 
अभि0 जितेन्द्र कुमार उपरोक्त-
1. एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल रेडमी कम्पनी जिसमें दो सिम पङी हुई हैं।
अभि0 शिवम उपरोक्त-
1. एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल वीवो कम्पनी का बरामद हुआ जिसमें एक सिम पङी हुई है।
अभि0 बालअपचारी-
1. आधार कार्ड जिसका नम्बर 915136612783 बरामद हुआ
अभि0 गौतम उपरोक्त-
1. एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद एण्ड्रायड मोवाइल सैमसंग बिना सिम का जिसकी डिस्प्ले खराब है।
4. एक अदद अपाचे मोटर साइकिल (रंग- काला)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
अभि0 गौतम उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 224/2024 धारा 392/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 225/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
 अभि0 जितेन्द्र कुमार उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 224/2024 धारा 392/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
अभि0 शिवम उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 224/2024 धारा 392/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. श्री राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक अजीतमल)
2. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार
3. का0 1104 विपिन कुमार
4. का0 932 मदनलाल
5. का0 961 रमन शर्मा
 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!