जैसलमेर शहर कोतवाली क्षेत्र भारतीय सेना के कैंट में 28 वर्षीय जवान की करेंट लगने से हुई मौत मच गया हड़कंप। ( मधुर शर्मा की खास रिपोर्ट )

( शहर कोतवाली क्षेत्र भारतीय सेना के कैंट में 28 वर्षीय जवान की करेंट लगने से हुई मौत मच गया हड़कंप )

जैसलमेर स्थित भारतीय सेना के कैंट में करंट से सेना के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी की मोटर से आए करंट में लांस हवलदार जगरूप सिंह (28) की मौत हुई है। हादसे के बाद अन्य जवान जगरूप सिंह को लेकर आर्मी हॉस्पिटल लाए। जहां आर्मी डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सेना मृतक के शव को जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आई। जहां शव का पोस्टमॉर्टम कर शव सेना को सौंप दिया गया। सेना लांस हवलदार जगरूप सिंह के शव को लेकर उसके गांव तरनतारन, पंजाब गई है जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।

करंट से हुई मौत

शहर कोतवाल सवाई सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि जगरूप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह (28) साल, निवासी तरनतारन पंजाब भारतीय सेना में लांस हवलदार के पद पर कार्यरत था। जोधपुर रोड़ स्थित सेना के कैंट में ही जगरूप सिंह निवास करता था। कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार लांस हवलदार जगरूप सिंह कैंट में स्थित पार्क में पानी की मोटर के पास था। उस दौरान उसे मोटर से करंट आ गया। जगरूप सिंह के चिल्लाने पर पास खड़े साथी जवान उसके पास पहुंचे और करंट से उसे दूर हटाया। वे तुरंत उसे लेकर सेना के हॉस्पिटल गए। जहां उसकी मौत हो गई। सेना उसे लेकर जवाहिर हॉस्पिटल आई। जहां उसका पोस्टमॉर्टम कर शव सेना को सौंपा। सवाई सिंह ने बताया कि जवान के शव को पंजाब भिजवाया गया है जहां उसके पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!