फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में घर में सो रहे 80 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात ने ईट से कुचलकर की हत्या हुआ फरार परिजनों में मच गया कोहराम। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी सिटी रणविजय सिंह )

( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में घर में सो रहे 80 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात ने ईट से कुचलकर की हत्या हुआ फरार परिजनों में मच गया कोहराम )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव दिबायची में उसे समय अपरा तफरी मच गई जब एक 80 वर्षी बुजुर्ग बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग घर में अपने धेवते और उसकी पत्नी के साथ रहता था। सुबह-सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकोहाबाद के दिवाईची में सूरजपाल (80 वर्ष) पुत्र रामचंद्र किसान थे। किसान अपने धैवते और उसकी पत्नी के साथ रहते थे। रात में किसी ने उनकी ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिस जगह वारदात हुई उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कातिल तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!