अयोध्या रामनगरी में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कई शहरों के लिए शुरू हुई विमान सेवाएं जनवरी की तुलना में विमान यात्रियों की घटी संख्या कई डेली सर्विसेज हुईं वीकली । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( रामनगरी में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कई शहरों के लिए शुरू हुई विमान सेवाएं जनवरी की तुलना में विमान यात्रियों की घटी संख्या कई डेली सर्विसेज हुईं वीकली ) 

अयोध्या रामनगरी में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कई शहरों के लिए शुरू हुई विमान सेवाएं अब यात्रियों के ना मिलने से प्रभावित हो रही हैं। कई बड़े शहरों के लिए रोज उड़ने वाली फ्लाइट वीकली हो गईं।अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली कई सीधी फ्लाइटों का संचालन आजकल बंद है।यात्रियों की कमी और विमान कंपनियों में हो रही उठापटक इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।अयोध्या से चेन्नई और कोलकाता की रोजाना फ्लाइट मौजूदा समय में वीकली कर दी गई है। मुंबई के लिए भी सिर्फ एक ही फ्लाइट बची है। जबकि शुरुआती दौर में लगभग 18 विमान प्रतिदिन रामनगरी से उड़ान भरते थे, अब ये संख्या घटकर आधी रह गई है। अयोध्या से चेन्नई के लिए स्पाइसजेट ने रोजाना फ्लाइट शुरू की थी,जो अब सिर्फ सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को चल रही है। यही हाल कोलकाता की फ्लाइट का भी है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा कोई भी विमान कंपनी कोलकाता के लिए फ्लाइट संचालित नहीं कर रही है। वहीं मुंबई के लिए भी प्रतिदिन सिर्फ इंडिगो की सीधी फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रोजाना चलती थी,लेकिन अब स्पाइसजेट का संचालन वीकली किया जा रहा है। साथ ही सीधे मुंबई जाने वाली फ्लाइट वाया दिल्ली होकर जा रही है। बरहाल इसको लेकर अबतक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऐसे हालात कब तक रहेंगे। फ्लाइट दोबारा शुरू होंगी या हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी इसपर संदेह बना हुआ है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि विमान कंपनियां की ओर से निजी कारण बताकर फिलहाल के लिए फ्लाइट का संचालन बंद किया गया है। भविष्य में ये विमान सेवाएं शुरू भी की जा सकती हैं।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!