आगरा थाना डौकी में तैनात एसआई पुनीत ने थाना प्रभारी पर लगाए गम्भीर आरोप विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( थाना डौकी में तैनात एसआई पुनीत ने थाना प्रभारी पर लगाए गम्भीर आरोप विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना डौकी में तैनात एसआई पुनीत ने थाना प्रभारी रामपाल सिंह पर लगाए गम्भीर आरोप । एसआई का आरोप काफी समय से लगातार थाना प्रभारी दे रहे हैं गालियां । एक मुकदमे की विवेचना एसआई पुनीत द्वारा की गई जिसमें साक्ष्य न मिलने के कारण मुकदमे में एफआर लगा दी । इसी बात से खफा होकर थाना प्रभारी एसआई पुनीत को देते हैं गंदी गंदी गालियां । थाना प्रभारी द्वारा रुपए मांगे जाने एंव गलत मुकदमा लिखाने के भी लगाए आरोप । एसआई पुनीत द्वारा गलत मुकदमा लिखाने की मना करने थाना प्रभारी पब्लिक एंव स्टाफ के सामने ही देने लगते हैं गालियां । एसआई पुनीत को थाना प्रभारी बताते हैं कलंक,एसआई मानसिक उत्पीड़न से बहुत परेशान । एसआई पुनीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताई आपबीती । जब थानेदार ही अपने अधीनस्थों को गाली दे तो जनता का कैसे मिल सकता है न्याय मामला आगरा पूर्वी कमिश्नरेट के थाना डौकी का है ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!