सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे गैंगस्टर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट )

( थाना मंण्डी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहे गैंगस्टर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण वांछित वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के 02 वांछित अभियुक्तगण 01 सद्दाम पुत्र कुक्कु शराफत निवासी मिद्दे वाली गली के सामने कीलो कब्ज़े वाली गली निकट हाजी चाय वाला खाताखेड़ी थाना मण्डी सहारनपुर दूसरा अजीम पुत्र शमशेर निवासी मिद्दे वाली गली निकट छप्पर वाली मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।


( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!