नोयडा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार ने सवारी भरी ई-रिक्शा में जोरदार मारी टक्कर 02 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार ने सवारी भरी ई-रिक्शा में जोरदार मारी टक्कर 02 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल )

उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर 24 के क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ।एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोगों में दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

ई-रिक्शा में 5 लोग थे सवार

मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 24 के क्षेत्र में सुबह लगभग 6 बजे एक ई-रिक्शा यूपी 16 जेटी 4052 सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे।सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार एचआर 26 ईबी 7770 ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया,जिसमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए सेक्टर- 110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिझौड निवासी रिक्शा चालक 45 वर्षीय राजेंद्र के अलावा 27 वर्षीय पवन और 20 वर्षीय सूरज हादसे में घायल हुए हैं। 50 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा और मेट्रो हाॅस्पिटल की स्टाफ नर्स 25 वर्षीय रश्मि की मौत हुई है।बीएमडब्ल्यू पर सवार तुषार और आदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार है। तीनों नोएडा सेक्टर- 41 के रहने वाले हैं।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!