उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र चूड़ी गोदाम में बीती रात लगी भीषण आग लाखो के नुकसान फायर विकेट गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( पेमेश्रर गेट के पास स्थित एक चूड़ी गोदाम में बीती रात लगी भीषण आग )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र बीती देर रात थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट क्षेत्र स्थित सुभाष बैंगिल्स नामक चूड़ी गोदाम में संदिग्ध कारणों के चलते आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही दमकल की तीन गाड़ियां पहुँच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग किन कारणों से लगी अभी ये ज्ञात नहीं हो सका, पर इस आग में एक कार का जलना भी बताया गया है। संभावना जताई गई कि आग में लाखों का हुआ नुकसान |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
