औरया थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 सट्टेबाज अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 सट्टेबाज अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17/05/24 को थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण क्रमशः 1. श्री ओम दुबे पुत्र देवेन्द्र कुमार दुबे नि0 बाबा का पुर्वा थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र करीब 24 वर्ष 2. देवेन्द्र कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी बाबा का पुर्वा थाना फफूंद जनपद औऱैया उम्र 55 वर्ष को कस्बा व थाना फफूंद जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से क्रमशः 160 रूपये मय सट्टा पर्ची व एक अदद कलम व 180 रूपये मय सट्टा पर्ची व एक अदद कलम बरामद हुये , पकड़े गये व्यक्तियो का यह कृत्य धारा 13 जी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध है उक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 169/24,170/24 धारा 13 जी एक्ट (स्ट्टा)बनाम श्री ओम दुबे आदि 02 नफर उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को जामिनदार के निजी जमानती मुचलके पर जमानत देकर रिहा किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. श्री ओम दुबे पुत्र देवेन्द्र कुमार दुबे नि0 बाबा का पुर्वा थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र करीब 24 वर्ष
2. देवेन्द्र कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी बाबा का पुर्वा थाना फफूंद जनपद औऱैया उम्र 55 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-169/24 धारा 13 जी एक्ट थाना फफूंद जिला औरैया
2. मु0अ0स0-170/24 धारा 13 जी एक्ट थाना फफूंद जिला औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. एसओ श्री गंगादास गौतम थाना फफूंद जिला औऱैया
2.उ0नि0संदीप जादौन
3.उ0नि0 संजीव कुमार
मय हमराह पुलिस बल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
