कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र विगत दिनों हुई हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )


( पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने किया ख़ुलासा )
( थाना बर्रा क्षेत्र विगत दिनों हुई हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र के हॉस्पिटल की नर्स शालिनी तिवारी की लाश 18 फरवरी 2024 को एटा जिले के एक कुएं में मिली थी। अब इस घटना का खुलासा हुआ है। नर्स प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए अपहरणकर, कर दी थी हत्या, सबूत मिटाने के लिए लगा दिया था फुल पुलिसिया क्रिमिनल माइंड। प्यार इश्क अपहरण और फिर हत्या के कॉकटेल का पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने किया ख़ुलासा। UP पुलिस का 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और उसका दोस्त राहुल कुमार गिरफ्तार हैं।मनोज कानपुर पुलिस में पोस्टेड है। शालिनी की दोस्त का एक्सीडेंट हुआ था। तभी उसकी पहली बार मनोज से मुलाकात हुई थी। फिर दोनों का अफेयर हो गया। शालिनी शादी का प्रेशर बनाने लगी। मनोज पहले से शादीशुदा है। पीछा छुड़ाने के लिए उसने गला घोंटकर हत्या की। शव को कानपुर से एटा ले जाकर कुएं में फेंक डाला। उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रची थी साजिश।

( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )
