सहारनपुर थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर कुख्यात अपराधियों पर पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई  थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अपनी बाईक से सुबह सुबह निकले एवम एक दर्जन से अधिक संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश का थानाध्यक्ष चिलकाना कपिल देव व उनकी पुलिस टीम के साथ हुआ आमना सामना,इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ में बदमाश घटनाओं में प्रयुक्त बाईक एवम अवेध हथियारों के साथ गिरफ्तार।आपको बता दें,कि आज सुबह थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह,आकाश कुमार सहित अपनी एक बडी पुलिस के साथ दुमझेडा से धौलाहेडी की और जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे,जेसे ही सामने से बाइक से आ रहे बदमाश को पुलिस टीम को रूकने का इशारा किया,तो बाईक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर करने शुरू कर दिए,पुलिस टीम ने भी स्वम को बचाते हुए,इस बाईक सवार का काफी दूर तक पीछा करते हुए तथा इसकी जबरदस्त तरीके से घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया।पकड़े गए बदमाश अहसान उर्फ भोलू उर्फ भालू पुत्र अख्तर निवासी दुमझेडा को पकड़ लिया,जिसके कब्जे मोके से अपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त बाईक,एक देशी तमंचा,जिंदा एवम खोखा कारतूस बरामद किए गए।पकड़े गए बदमाश द्वारा की गई अपराधिक घटनाओं ‌के बारे में यदी आप जानेंगे तो दांतो‌ तले‌ उंगलियां दबा लेंगे।गौतस्करी,चोरी,आर्मस एक्ट,पशु क्रुरता जैसे एक दर्जन से अपराधो मे लिप्त रह चुका अहसान।और यही दूसरे प्रदेशों में संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है यह बदमाश।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!