फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र सेंट जे,बी, ग्लोबल एकेडमी संत जनू बाबा कैम्पस में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कर कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट उत्तम सिंह कवि )

 

( वाइट डाॅ रामकेलाश यादव )

(  शिकोहाबाद क्षेत्र सेंट जे,बी, ग्लोबल एकेडमी संत जनू बाबा कैम्पस में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कर कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन। )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी रोड स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जे0बी0 ग्लोबल एकेडमी संत जनू बाबा कैम्पस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एंव सीबीएसई के मेधावियों का सम्मान समारोह विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरपाल ंिसंह एंव संयोजक रूपम बैजल प्रधानाचार्या के संयोजन में किया गया। इस दौरान आयोजक डाॅ रामकैलाश यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित किया। तपश्चात उत्तम सिंह उत्तम की कृति आचरण की त्रिवेणी के विमोचन के साथ ही अखिल विराट कवि सम्मेलन व शब्द साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ मौकम सिंह यादव पूर्व प्राचार्य ए के कालेज विशिष्ट अतिथि रविन्द्र पाल ंिसह पूर्व प्रधानाचार्य पीआरटी कालेज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाशंकर शर्मा शूल ने की। सर्वप्रथम आयोजन समिति ने समस्त अतिथियों एंव कवियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर व शांल उडाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ वदन सिंह मस्ताना ने यूं कहकर किया- आदमी तू आदमी से , प्यार करना सीख ले। धूल भी चंदन, स्वीकार करना सीख ले…….। कवि इंजी0 प्रतीक संघर्षी यू पढी कविता- गमों का खंडहर है घर हमारा, काटाने लग गया विस्तर हमारा….। वहीं डाॅ कप्तान सिंह संघर्षी ने यू पढी कविता- देश प्रेम का भाव हृदय में, हुआ अंकुरित आला ….। डाॅ निर्दोष कुमार प्रेमी ने यू पढी कविता- इल्म का ये फितूर मारेगा, हद से ज्यादा उबूर मारेगा….। वहीं देवीसिंह कुशवाह ने अपनी कविता- चारू छटा छिटके चहुॅओर, सुभोरन कंू सरमावत चन्दा…। कुमारी अपराजिता कवित्री ने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि- सैनिक पापा की बेटी हूं, जोश हृदय में भरती हूं….। इसके अलावा अन्य कवियों में चन्द्रप्रकाश चंद, सुरेश चैहान नीरव, मनोज राजाताली, अरविंद तिवारी, नरेन्द्र सिंह नरेन्द्र, डाॅ पदमसिंह पदम, जगदीश्वर सिंह मस्त, आलोक अर्श, सत्यदेव पांडे, अवधेश कुमार कौशिक ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सतीश समर्थ ने किया। कार्यक्रम कें अंत में आयोजक डाॅ रामकैलाश यादव ने आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बृजेश बाबू गर्ग, संजीव आहुजा, आचार्य शरद कृष्ण शरद, सुशील यादव के अलावा काफी संख्या में महिलायें और पुरूष एंव छात्र- छात्राओं के अलावा अभिभावकगण एंव समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!