औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए सफेद धातू के जेवरात व 3200 रुपए नगदी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए सफेद धातू के जेवरात व 3200 रुपए नगदी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल औरैया के नेतृत्व में दिनाँक 20.05.2024 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 246/2024 धारा 380 भादंवि बनाम आजाद खान पुत्र वसीर खान निवासी ग्राम सबलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया के पंजीकृत हुआ था प्र0नि0 श्री राजकुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए माल व मुल्जिमान की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी/गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर टीमें गठित की गयी गठित टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए आजाद खान पुत्र वसीर खान निवासी ग्राम सबलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष को मकान वादी प्राइमरी स्कूल के पास वहद ग्राम सबलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद लेडीज कमर की करधनी व एक जोडी तोंडिया सफेद धातु ,3200/- रुपये नगद बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादंवि की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01.आजाद खान पुत्र वसीर खान निवासी ग्राम सबलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 246/2024 धारा 380/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
बरामदगी-
01.एक अदद लेडीज कमर की करधनी सफेद धातु।
02.एक जोडी तोंडिया सफेद धातु।
03.चोरी के 3200/- रुपये नगद बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
01.उ0नि0 श्री ग्रीश चन्द्र
02.हे0का0 259 रविकान्त

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
