नई दिल्ली मैट्रो रेल युवती का बैली डांस बना चर्चा का विषय जमकर भड़की जनता।

( दिल्ली मैट्रो रेल युवती का बैली डांस बना चर्चा का विषय जमकर भड़की जनता )

नई दिल्ली।मेट्रो 20 सालों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जीवन रेखा बनी हुई है।दिल्ली में सबसे सुविधाजनक साधन मेट्रो मानी जाती है।दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब कारनामों से चर्चा में है।कभी बेतरतीब झगड़े तो कभी कपल्स का रोमांस,कभी डांस रील और अजब-गजब ड्रेसिंग के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं,जिससे लोग अचंभित रह गए हैं।अब मेट्रो के अंदर डांस करती एक महिला का वीडियो सामने आया है।इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

मेट्रो में बेली डांस

इस वीडियो में महिला को मेट्रो में सवार कई यात्रियों के सामने थिरकते और बेली डांस करते देखा जा सकता है।महिला का डांस देख चुके लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में महिला मेट्रो के फर्श पर घुटनों के बल बैठी नजर आ रही हैं।वीडियो में दिख रही महिला की पहचान इंस्टाग्राम यूजर @manishadancer के रूप में की गई है।यह वीडियो उसके आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी सामने आया है।वीडियो ने बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित किया है,जिस पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और इसे दूसरे यात्रियों के परेशानी का कारण बताया।सोशल मीडिया पर लोगों ने इस डांस को अश्लील करार दिया और तर्क दिया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है।अधिकारियों से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि @OfficialDMRC के निर्देश काम नहीं कर रहे हैं। क्या हम वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति पर ₹10,000 का जुर्माना लगा सकते हैं।इससे यह बकवास बंद हो जाएगी।दूसरे ने लिखा कि क्या इसे रोकने का कोई कानूनी तरीका नहीं है। यात्रियों को इन चीजों से बहुत अजीब लगता है। तीसरे यूजर ने सुझाव दिया कि @AshwiniVaishnaw को भी कड़े कानून लाने की जरूरत है और व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।चौथे यूजर ने लिखा कि इस महिला को अब आजीवन मेट्रो में बैन कर देना चाहिए।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!