औरया थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में विगत दिनों घर में मां व चाचा को अज्ञात युवक ने प्राण घातक हमला फरार हो गया था घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में विगत दिनों घर में मां व चाचा को अज्ञात युवक ने प्राण घातक हमला फरार हो गया था घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश  औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में थाना ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। विगत दिनांक 20.05.2024 को डायल- 112 से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तकिया थाना ऐरवाकटरा में एक व्यक्ति और उसकी माता के सिर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रहार कर घायल कर दिया गया है । प्राप्त सूचना पर थाना ऐरवाकटरा पुलिस व उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । जिसके क्रम में 24.05.2024 को घायल व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार उर्फ भगत उम्र 45 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । तथा दिनांक 24.05.2024 को ही वादी श्री वीरेन्द्र सिंह पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम तकिया थाना ऐरवाकटरा द्वारा तहरीर दी गयी कि रात्रि के समय सोते हुये वादी की माता जी व भाई के सिर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेल्चा से प्रहार कर घायल कर दिया गया है जिस आधार पर थाना ऐरवाकटरा पर तत्काल समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित हुई जिसमें पाया गया कि वीरेन्द्र सिंह उपरोक्त की नाबालिग पुत्री जो कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस अपने गांव आयी हुई थी । जिसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था । जिसका पता आस-पास के लोगों के पूछताछ व नाबालिग लड़की की सीडीआर से पता चला तथा 19/20 की रात्रि में वह व्यक्ति वादी की नाबालिग पुत्री से मिलने आया हुआ था जिस दौरान वादी की नाबालिग पुत्री की दादी खटपट की आवाज सुनकर जाग गयी और देखा कि एक व्यक्ति राहुल पुत्र रामनरेश निवासी तकिया थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया जो उसी गांव की रहने वाला वह उसके घर में है । जिसने बेल्चा से वादी की मां रामा देवी उम्र करीब 70 वर्ष के सिर पर वार कर दिया और चुपचाप से लिटा कर जाने लगा तभी वादी के भाई सुरेन्द्र उर्फ भगत की आँख खुल गयी उसको देख कर अभियुक्त राहुल ने सुरेन्द्र के सिर पर बेल्चा से 03 वार किये जिससे सुरेन्द्र उर्फ भगत गम्भीर रूप से घायल हो गया । वादी की नाबालिग पुत्री घटना को देखकर डर गयी थी और करीब 03 घंटे बाद अपने कमरे से बाहर निकली और देखा कि उसकी दादी और चाचा घायल पडे हुए है तो इसकी सूचना उसने पुलिस को दी । घटना के सफल अनावरण हेतु चिन्हित अभियुक्त राहुल की तलाश की जा रही थी । जिसको आज दिनांक 26.05.2024 समय रात्रि 3.30 बजे कुदरकोट तिराहे से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
01. राहुल पुत्र रामनरेश निवासी तकिया थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
हाल पता कस्बा ऐरवाटीकुर बिधूना रोड थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष

पूछताछ विवरण-
पुछने पर अभियुक्त राहुल उपरोक्त ने बताया कि वह विगत 04 वर्षो से वीरेन्द्र सिंह की नाबालिग पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दिनांक 19.05.2024 को वीरेन्द्र सिंह की पुत्री से मिलने उसके घर गया तो वीरेन्द्र सिंह की पुत्री की दादी ने उसे देख लिया तो उसने बेल्चे से वीरेन्द्र सिंह की पुत्री की दादी के सिर पर दे मारा तभी आवाज सुनकर वीरेन्द्र सिंह की पुत्री के चाचा सुरेन्द्र सिंह जाग गये तो मैने सुरेन्द्र सिंह के सर पर तीन वार करके लोहे के बेल्चे को लेकर वहां से भाग गया ।

बरामदगी-
01- एक अदद बेल्चा ( आला कत्ल )

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 78/2024 धारा 304/308 भादवि थाना ऐरवाकटरा जनपद औऱैया ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तप्रकाश
02.उ0नि0 प्रशान्त कुमार
03.का0 03 रविकान्त
04.म0का0 1191 मनीषा

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!