सहारनपुर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत थाना देहात क्षेत्र निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 ( जिलाधिकारी तथा एस,एस,पी,सहारनपुर के खोफ से कई अपराधी जेल में तो कई रेल मे )

सहारनपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा किस प्रकार अपराधियों पर ताबडतोड कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है,यह किसी से भी छुपा नहीं है।यही कारण है,कि कई अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई तक हो चुकी है,ओर आज भी लगातार जारी है।पुलिस के इसी खोफ के चलते अनेकों अपराधी जेल में तो कई बस एवम रेल मार्ग से सहारनपुर छोड़कर भाग चुके हैं।अब तक शराब माफियाओं से लेकर नशीले पदार्थों में गिरफ्तार सैकड़ों अपराधियों पर गैंगेस्टर लग चुकी है,इनमें से कईयो को तो जिला बदर भी किया जा चुका है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा के ग्रामीण क्षेत्रो के लगातार दौरो से ग्रामीणो को एक ही पाठ पढ़ाने का काम किया जा रहा है,कि आप बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।यही नहीं किसी भी शराब माफिया अथवा संदिग्ध की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारी तथा पुलिस को जरूर दें।कल दोपहर से ही अर्धरात्रि तक जिलाधिकारी एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ग्रामीणों क्षेत्रो मे ग्रामीणो से जनसमपर्क जारी रहा।कल दोपहर थाना देहात क्षेत्र के शेखपुरा कदीम में भी दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से एक बेठक के द्वारा सम्पर्क साध पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने तथा कोविड-१९ के मध्य बिना मास्क लगाये वोट ना डालने की अपील की गई।इतना ही नहीं इसके बाद थाना तीतरो के अन्तर्गत पड़ने वाले ग्राम के भावी प्रत्याशियों तथा ग्रामीणो से भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से एवम अपने मताधिकार का प्रयोग कोरोना महामारी के दृष्टिगत मास्क लगाकर तथा दो गज की दूरी बनाकर करने की अपील की गई।आपको बता दें,कि तीतरो क्षेत्र में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यहां सक्रिय तीतरो थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव सहित संबन्धित अधिकारियो को बिजली,पानी तथा शौचालयों आदि मुलभूत सेवाओं का जायजा लेकर निर्देशित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!