उत्तर प्रदेश औरया थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा लूट का समान बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा लूट का समान बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के पर्यवेक्षण में की गयी कार्यवाही। वादी पूरन सिंह पुत्र रामसेवक निवासी काशीराम कालोनी कखावतू थाना कोतवाली औरैया द्वारा तहरीर दी गयी थी कि वह दिनांक 24/05/2024 की सांय 6:00 बजे अपनी पत्नी का औरैया इलाज कराने के उपरान्त वापस अपने घर जा रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे मोबाईल फोन लूट लिया गया है । जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही आरम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली औरैया पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी CCTV फुटेज आदि के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण 01- बाबी उर्फ प्रशान्त 02- सोनू पाल 03- शिवा पाल को  दिबियापुर औरैया मेन रोड बमुरीपुर चौराहे से दिनांक 27/05/2024 को समय करीब रात्रि 22.55 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.बाबी उर्फ प्रशान्त पुत्र रमन बाबू निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
2. सोनू पाल पुत्र अरविन्द पाल  निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष
3. शिवा पाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
बरामदगी का विवरणः- 
01- अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन वीवो कम्पनी
02- एक अदद मोटर साइकिल HF डीलक्स बिना नम्बर प्लेट ।
03- एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर
04-  दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
   01- बाबी उर्फ प्रशान्त पुत्र रमन बाबू निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
1. मु0अ0सं0-253/24 धारा 392/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया
     02-सोनू पाल पुत्र अरविन्द पाल  निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष
1. मु0अ0सं0-108/21 धारा 323 भादवि0 व 3(1)द SC/ST ACT थाना कोतवाली जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0-253/24 धारा 392/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0-255/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद औरैया
      03- शिवा पाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम इकौरापुर थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
3. मु0अ0सं0-253/24 धारा 392/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस – निरीक्षक श्री राजीव कुमार मय टीम
2- थाना प्रभारी कोतवाली औरैया- श्री भुपेन्द्र राठी मय थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!