वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र पूर्व प्रधान बृजेंद्र यादव और पप्पू यादव को आपसी रंजिश को लेकर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या गाँव मे छा गया मातम। ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

( आपसी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान को मारी गोली )

वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र के इन्दरपुर गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव 44 वर्ष को शनिवार की रात आठ बजे अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर मौत की नीद सुला दिया । प्राप्त समाचार के अनुसार पप्पू यादव के मोबाइल पर किसी ने फोनकर उन्हें सैरा गाँव के पास बुलाया चुनावी माहौल के चलते वह अपनी बाइक से अकेले उक्त स्थान पर चले गए और हमलावरों ने सैरा गाँव के पास स्थित बगीचे के पास सीने में गोली मारकर भाग गए। परिजनों के द्वारा गोली लगने की सूचना पाते ही पास के हरहुआ स्थित निजी हास्पिटल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर सिंह मेडिकल हास्पिटल रेफर कर दिया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों से प्राप्त सूचना के आधार पर मालूम हुआ कि गोली लगने के बाद पप्पू यादव ने फोन करके गोली मारने वालों का नाम भी बताया है जो मोबाइल में रिकार्ड है। मौके पर पहुँची बड़ागाँव पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । मृतक पप्पू यादव दो भाइयों में बड़ा था और वर्तमान में इनकी पत्नी ममता यादव ग्राम प्रधान है।पप्पू के मृत होने का समाचार मिलते ही गाँव और आसपास के क्षेत्रीय लोगो मे शोक का मातम छा गया वही बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में क्षेत्रीय लोगो की काफी भीड़ जुट गई। मृतक को दो पुत्र है।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

 

Back to top button
error: Content is protected !!