उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूण्डला एटा मार्ग स्तिथि जवाहर इण्टर कॉलेज एसपी सिटी श्री मुकेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी व हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई व बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना |


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के दिशा निर्देश अनुसार जिला में चलाया जा रहा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए अभियान यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 18 फरवरी 2021 को टूण्डला एटा मार्ग स्तिथि जवाहर इण्टर कॉलेज, रति गढ़ी में एसपी सिटी श्री मुकेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ सभी को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई गयी ।बाइक रैली को एसपी सिटी फिरोजाबाद द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जो कई गॉंवों से गुजरती हुई स्कूल प्रांगण में समाप्त हुयी । इस कार्यक्रम में एसपी सिटी मुकेश मिश्र, यातायात प्रभारी रामबाबू गौतम, स्कूल प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, रवि चौधरी, राहुल चौधरी, रामेंद्र कुमार, अशोक,सुभाष,रमाकांत के साथ स्कूल का स्टाफ़ भी मौजूद रहारहा एसपी सिटी मुकेश मिश्रा के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया टू व्हीलर एंड फोर व्हीलर चलाने वाले लोगों को अपने दिल और दिमाग में इस बात को भलीभांति समझ लेना चाहिए कि रोड पर चलते समय सड़क के नियमों का पालन करें एवं हेलमेट का प्रयोग करें जो भी व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
