वाराणसी दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ की टीम ने कोरोना को लेकर जन जागरूकता चलाया अभियान इलाके भी किया गया सैनिटाइजेशन। ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

(  दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ की टीम ने चलाया कोरोना को लेकर जन जागरूकता अभियान और किया सेनिटाजेशन )

वाराणसी  दशाश्वमेध घाट पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर जनपद वाराणसी में भी तेजी से फैल रही है जिसमें लोग लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए 11 एनडीआरएफ, कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में लगातार कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने दशाश्वमेध घाट पर जन जागरूकता अभियान चलाया और इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की, हाथ धोने का उचित तरीका, सामाजिक दूरी का पालन करना कितना आवश्यक है उसका महत्व समझाया। टीम द्वारा इन सभी गतिविधियों के साथ-साथ इलाके का सैनिटाइजेशन भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गंगा सेवा निधि के प्रभारी, सदस्य, श्रद्धालु व स्थानीय लोग सम्मिलित हुए और एनडीआरएफ की टीम में अधिकारी श्री पी पी सिंह, टीम कमांडर विनीत कुमार उनकी बचाव कर्मियों की टीम मौजूद रही। इस कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया साथ ही करोना महामारी से बचने के नियमों का उचित ढंग से पालन करने के लिए शपथ भी ली गई ।

 ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

Back to top button
error: Content is protected !!