कानपुर थाना कल्याणपुर क्षेत्र दो बाइक सवारों ने स्कूटी सवार महिला का पर्स व चैन छीन कर हुए फरार महिला गम्भीर रूप से हुई घायल। ( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना कल्याणपुर क्षेत्र दो बाइक सवारों ने स्कूटी सवार महिला का पर्स व चैन छीन कर हुए फरार महिला गम्भीर रूप से हुई घायल )
उत्तर प्रदेश कानपुर कल्यानपुर थाना आवास विकास तीन निवासी सज्जन खान अपनी पत्नी सादिया और दोनों बेटियों जेबा और हदिया खान के साथ बाबू पुरवा स्थित अपने ससुराल से वापस स्कूटी से घर जा रहे थे। विश्वविद्यालय के सामने पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उन झपट्टा मारकर उनकी पत्नी का पर्स और चेन छीन लिया। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसके चलते पत्नी सादिया खान की आंखों में उनका चश्मा घुस गया। साथ ही सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोट है। मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मियों ने गंभीर हालत में घायल महिला को रामा ले गए जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया।

( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )
