रुस के राष्ट्रपति ने अपनी एतिहासिक राजकीय यात्रा में अपने खास मित्र किम जोंग को गिफ्ट में दी लग्जरी कार बदले मे दोस्त ने दी शिकारी कुत्तों की जोड़ी जाने कैसी हैं लिमोजीन कार व शिकारी कुत्ते बना चर्चा का विषय। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( राष्ट्रपति ने अपनी एतिहासिक राजकीय यात्रा में अपने खास मित्र किम जोंग को गिफ्ट में दी लग्जरी कार बदले मे दोस्त ने दी शिकारी कुत्तों की जोड़ी जाने कैसी हैं लिमोजीन कार व शिकारी कुत्ते बना चर्चा का विषय )
नई दिल्ली रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्योंगयांग की अपनी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान अपने खास मित्र किम जोंग उन को एक नई लक्जरी लिमोजिन कार गिफ्ट में दी।यह कार काफी लग्जरी और एडवांस है।बदले में किम जोंग उन ने पुतिन को उत्तर कोरिया के शिकारी कुत्तों की एक जोड़ी दी। व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन की दोस्ती पर पूरे विश्व की नजर बनी हुई है।ऐसे में इनके दिए गिफ्ट्स की भी चर्चा हो रही है।
कैसी है लिमोजीन कार
यह लग्जरी कार काफी एडवांस है।इसमें 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो वी9 इंजन लगा है, जो कि हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस है। यह इंजन 598 बीएचपी की पावर और 880 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।यह लग्जरी कार बुलेट प्रूफ होने के साथ ही केमिकल वीपन और मिसाइल के हमले को भी झेलने में सक्षम हो सकती है।यह ऐसी लग्जरी कार है, जिसके बारे में जानकारी बेहद कम मिलती है।हालांकि इसमें एलईडी लाइट्स, वाई-फाई, वायरलेस चार्जर, कंफर्टेबल सीट्स, बड़ी स्क्रीन, इमरजेंसी कॉल सपोर्ट और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत काफी सारे स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स की भरमार देखने को मिलती है।
शिकारी कुत्ते की क्या खासियत है
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो पुंगसन कुत्ते गिफ्ट में दिए।ये बेहद खास शिकारी कुत्ते हैं। ये कुत्ते पुंगसन ब्रीड के हैं, जो सिर्फ उत्तर कोरिया में ही पाए जाते हैं।इन कुत्तों को बेहद साहसी और उग्र माना जाता है।शिकार के लिए उत्तर कोरिया के लोग इन कुत्तों का प्रयोग करते हैं।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
