कौशाम्बी पंतजलि योगपीठ के तत्वावधान में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग मनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली। ( शशि भूषण की खास रिपोर्ट )

( पंतजलि योगपीठ के तत्वावधान में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग मनाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली )

कौशांबी राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की पूर्व संध्या 20 जून को पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए मंझनपुर कस्बे की महिलाओं ने दुर्गा माता मंदिर पाता मंझनपुर से जागरूकता रैली का आयोजन कर पूरे मंझनपुर नगर में भ्रमणकर नगर वासियों को योग कार्यक्रम मनाने के लिए जागरूक किया महिलाओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए योग आवश्यक है जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं ने कहा शुक्रवार 21 जून की सुबह 5:00 बजे दुर्गा माता मंदिर पाता मंझनपुर में योग दिवस मनाया जाएगा महिलाओं और पुरुषों से उन्होंने योग दिवस में शामिल होने की अपील की है इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती सीमा केसरवानी संध्या जी राजश्री महिला प्रभारी मंझनपुर के साथ-साथ नगर क्षेत्र की तमाम महिलाएं मौजूद रही ।

 

Back to top button
error: Content is protected !!