उत्तर प्रदेश उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र एक युवक ने रिटायर फौजी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला फौजी हुआ गंभीर रूप से घायल। ( सुनीत कुमार की खास रिपोर्ट उन्नाव )


उत्तर प्रदेश उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम थरि में रिटायर फौजी पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर गांव के ही युवक ने लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायल काे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम थरि में सुबह लगभग 8 बजे के करीब गिरिजेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह पर गांव के ही शुभम पुत्र बुध्दिमान सिंह पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायल काे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का कारण अभी पता नही चल सका है। ग्रामीण आराेपी युवक काे मानसिक बीमार बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुयी है।
