कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने थाना करारी का किया औचक निरीक्षण दी गई सलामी लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।


( पुलिस अधीक्षक ने थाना करारी का किया औचक निरीक्षण दी गई सलामी लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना करारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, स्ट्रांग रुम, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रागार में शस्त्रों को भी चेक किया गया। महिला/पुरुष बैरक एवं थाना परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाने पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर पर वृक्षारोपड़ किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर भी उपस्थित रहे।
