कौशाम्बी थाना अकिल क्षेत्र ग्रामिणों ने मानवता की उड़ाई धज्जियां बुजुर्ग पर लगाए गम्भीर आरोप जूतो की माला पहनाकर घुमाया गलियों में। ( राज कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )

( इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा दी गई बाइट )
( थाना अकिल क्षेत्र ग्रामिणों ने मानवता की उड़ाई धज्जियां बुजुर्ग पर लगाए गम्भीर आरोप जूतो की माला पहनाकर घुमाया गलियों में )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने मानवाधिकार की धज्जियां उड़ा दी है एक बुजुर्गों को चप्पल जूता की माला पहनाई गई है जिसकी चारों तरफ निंदा हो रही है बुजुर्ग पर आरोप है कि वह आशिक मिजाज है लेकिन मामले की पुष्टि ग्रामीण नहीं कर सके हैं जिले में एक बार फिर मानवाधिकार आयोग के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ी हैं खबर लिखे जाने तक मानवाधिकार की धज्जियां उड़ाने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। जब खुद ही उम्र का लिहाज़ नहीं तो ग्रामीणों ने भी मनचले बुड्ढे को सबक सिखाने में नहीं बरती कोताही! जूते-चप्पलों की माला पहना पूरे गांव में घुमाया । बुजुर्ग बार – बार अपनी सफाई देता रहा लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था ।अत्याचार की हद पार करते हुए ग्रामीणों ने आशिक मिजाज बुजुर्ग को चप्पलों की माला पहनाकर बारात निकाली महिलाओं एवं पुरुषों ने गली में उसे पकड़कर घुमाया। बुजुर्ग बार-बार अपनी सफाई देता रहा लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था आरोप है कि बुजुर्ग गांव की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। जूता चप्पल पहना कर गांव में घुमाए जाने की घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थाना पुलिस वीडियो को संज्ञान लेकर जांच की बात कही है।सराय अकिल के बिन्नेर गांव का बुजुर्ग खेती किसानी कर अपना गुजर बसर करता है। बुजुर्ग की पत्नी 2 साल पहले कच्चा घर गिरने से दिवाल के मलबे में दब कर मर गई। परिवार में 5 बच्चे हैं, जो शादी विवाह के बाद पिता से अलग रहते है बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पकड़ कर उसे जूता चप्पलों की माला पहनाकर गांव में उसका जुलूस निकाला।आरोप है कि बुजुर्ग गांव की महिलाओं पर बुरी नियत रख कर ताका झाकी किया करता था। गांव की एक महिला से अवैध संबंध उजागर होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग गांव से बचकर भाग गया था जिसके बाद वह बुधवार की रात वापस आया बुजुर्ग की हरकत की शिकायत महिलाओं द्वारा किए जाने पर बृहस्पतिवार को उसे घर से पकड़ लिया। गांव के बाहर निकालकर महिलाओं ने चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद गांव के पुरुषों ने चप्पलों की माला पहने बुजुर्ग की चप्पल बारात गांव की गलियों में निकाली इस घटना का वीडियो गांव के कुछ युवकों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण महिलाएं उसे चप्पल पहनाती दिखाई पड़ रही है, जबकि ग्रामीण पुरुष युवक व बच्चे उसे लेकर गांव की गलियों में घूमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 62 वर्षीय व्यक्ति को अपमानजनक तरीके से घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
