कौशाम्बी सैनी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान गौवंश से लदी ट्रक से जीवित 28 गायों को बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट )

( सैनी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान गौवंश से लदी ट्रक से जीवित 28 गायों को बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जनपद कौशांबी जिले में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में आज दिनांक 20.06.2024 को थाना सैनी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश से भरा हुआ कन्टेनर बिहार के लिए जा रहा है । सूचना पर थाना सैनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कमासिन ब्रिज जीटी रोड के पास से 01 अदद कन्टेनर वाहन नं0 यूपी 21 सीएन 5247 से 28 राशि गोवंश (बैल) जिंदा बरामद होने पर अभियुक्त नुसरत पुत्र सराफी निवासी रावतपुर थाना काठ जनपद शाहजहाँपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 219/24 धारा 3/5क/5ख/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा रहा है । बरामदशुदा गोवंश को सकुशल उचरांवा गौशाला में दाखिल कराया गया।
