सहारनपुर थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त हुए घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त हुए घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कड़े निर्देशो के चलते थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी की बड़ी कार्रवाई कल थाना रामपुर पुलिस पार्टी पर फायर करने के प्रयास में बदमाशों को उस समय पुलिस के सामने घुटने टेकने पर मजबुर होना पड़ा,जब थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने बदमाशों को ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए,एक बाल अपचारी सहित तीन बदमाशों को अवैध असहलो के साथ पकड लिया।आपको बता दें,कि 17 जून 2024 को क़स्बा रामपुर मनिहारान निवासी वादी नफीस अहमद ने एक लिखित तहरीर देते हुए अज्ञात व्यक्तियों पर वादी व वादी के परिजनों एवम पड़ोसियों पर जान से मार डालने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया था,यह मामला जैसे ही इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के संज्ञान में आया,तो उन्होंने एक टीम का गठन कर फायर करने वाले अज्ञात बदमाशों के पीछे लगा दी।कल भांकला रेलवे अंडरपास के नीचे सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व राजेंद्र सिंह अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से आ रही बदमाशो की टोली ने जब पुलिस टीम को चैकिंग करते देखा तो उल्टे पांव दौड़ लगा दी,भागते बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया,लेकिन कारतूस नाल में ही फंसा रह गया,और जांबाज पुलिस टीम ने अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए इन बदमाशों का पीछा करते हुए बदमाशों को घुटनों के बल ला दिया तथा एक बाल अपचारी सहित तीनों बदमाशों मोनू उर्फ रजनीश पुत्र प्रवीण व आदित्य पुत्र प्रमोद दोनों ही निवासी ग्राम मुंडीखेडी तथा हिमांशु पंवार पुत्र विनोद पंवार‌ निवासी ग्राम घाटैडा,हाल निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान को पकड़ लिया,पकड़े गए बदमाशों के कब्जे मोके से एक देशी तमंचा,एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास लूट,आर्म्स एक्ट,जानलेवा हमला जैसा रहा,और यही नहीं गैंगस्टर एक्ट भी लग चुकी है,इन बदमाशों पर।आपको यह भी बता दे,कि इन बदमाशों के पकड़े जाने से अपराधिक घटनाओं में भारी कमी देखने को मिलेगी। अपराधिक इतिहास में नम्बर-1 रहे तीनों बदमाश मोनू,आदित्य एवम हिमांशु पंवार

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!