औरैया योग स्वयं एंव समाज के लिए 10वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास में आयुक्त कानपुर मंडल एंव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हुए सम्मिलित । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )





( योग स्वयं एंव समाज के लिए 10वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास में आयुक्त कानपुर मंडल एंव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हुए सम्मिलित )
उत्तर प्रदेश औरैया 10वें अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर तिंरगा मैदान ककोर में मुख्य अतिथि श्री अमित गुप्ता (I.A.S) आयुक्त कानपुर मंडल की गरिमामयी की उपस्थिति में जिलाधिकारी औरैया श्रीमती नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के साथ दीप प्रज्वलित किया गया तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य से योगाभ्यास किया गया, योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु नियमित योगाभ्यास से कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योगाभ्यास कार्यक्रम में जनपदीय पुलिस/प्रशासनिक अधि0/कर्म0गणों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
