फिरोजाबाद जिला कारागार में बंदी की हुई मौत पर परिजनों ने रोडपर शव रखकर किया चक्काजाम अराजकतत्वों ने बाईक में लगाई आग । ( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

( जिला कारागार में बंदी की हुई मौत पर परिजनों ने रोडपर शव रखकर किया चक्काजाम अराजकतत्वों ने बाईक में लगाई आग )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद-28 वर्षीय आकाश की जिला जेल में मौत के बाद बवाल सुबह हुई बंदी की मौत के मामले ने पकड़ा तूल । मृतक आकाश नामक बंदी का शव घर ले जाते समय हुआ प्रदर्शन ,पोस्टमार्टम के बाद घर ले जा रहे थे बंदी का शव हिमायुपुर चौराहे पर लोगो ने किया प्रदर्शन,पुलिस के खिलाफ हुआ प्रदर्शन और की नारेबाजी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का कहना प्रदर्शन ने दौरान अराजकतत्वों ने अराजकता को फैलाने की कोशिश पुलिस को शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया हल्का बल प्रयोग । मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौत के बाद परिजनों ने पिटाई का लगाया आरोप, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया । शव रखकर जाम लगा रहे परिजनों की पुलिस ने खदेड़ा, पुलिस से खदेड़ने पर पथराब व लाठी चार्ज हुआ, नाराज भीड़ ने पुलिस को खड़ेदा पत्थर मारे पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, नाराज भीड़ ने रोड पर खड़ी बाइक में लगाई आग, थाना दक्षिण इलाके के हिमाऊपुर निवासी था युवक ।

( रिहान अली की खास रिपोर्ट )
