लखनऊ थाना कृष्णानगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना मे फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दिखाया हवालात। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना कृष्णानगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना मे फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दिखाया हवालात )

लखनऊ अपराध शाखा लखनऊ प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में अपराध शाखा पुलिस टीम का लगातार गुड वर्क जारी 14 जून को कृष्णा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थी लूट की घटना में अपराध शाखा लखनऊ, सर्विलांस टीम दक्षिणी, थाना कृष्णा नगर की संयुक्त कार्रवाई में एक लुटेरा गिरफ्तार। पुलिस ने अवधेश सिंह उर्फ बंटी को किया गिरफ्तार। अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक लखनऊ शिवानंद मिश्रा की गिरफ्तारी में रही अहम भूमिका। पुलिस ने कल मुठभेड़ के बाद दो लोगों को लूट के मामले में किया था गिरफ्तार। इन्हीं दो लोगों ने अवधेश सिंह उर्फ बंटी का नाम लिया था। पुलिस मुड़भेड़ में गिरफ्तार दोनों लूटेरों के साथ बंटी भी लूट की घटना में शामिल था। अपराध शाखा, सर्विलास टीम दक्षिणी व कृष्ण नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार लुटेरा हुआ गिरफ्तार।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!