औरया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना का किया बड़ा खुलासा 01 अवैद असलहा व कारतूस एंव 03 मोबाइल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना का किया बड़ा खुलासा 01 अवैद असलहा व कारतूस एंव 03 मोबाइल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के कुशल निर्देशन में में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे संघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चालाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर दिनांक  24.06.24 को वादी श्री राजवीर सिंह उर्फ शीलू पुत्र स्व लल्लू निवासी नई बस्ती मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया के साथ चार अज्ञात लोगो द्वारा मोबइल व रुपये छीनने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये इमलिया ओवरब्रिज थाना अजीतमल पर चेकिंग लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सर्विस रोड से एक मोटर साइकिल आयी जिस पर चार लड़के सवार थे । पुलिस टीम को अचानक ओवर ब्रिज के नीचे देखकर उन्होने मोटर साइकिल को भगाने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम ने घेरघारकर मोटर साइकिल को रुकवा लिया और चारों से पूछताछ की गई तो अपना नाम व पता क्रमशः 01.योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 30 वर्ष, 02.अंकित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम आशा थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष, 03. नितुल प्रताप सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष, 04. शैलेश कुमार उर्फ अंशू पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष बताया। चारो की जामा तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से मु0अ0सं0 292/2024 से सम्बन्धित मोबाइल व 650 रू व लूट के अन्य 02 अदद एण्ड्ऱॉयड मोबाइल व अभियुक्त योगेन्द्र सिंह के कब्जे से एक अदद तंमचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 वरामद हुये। उपरोक्त चारो की गिरफ्तारी नियमानुसार की गई। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 292/2024 में धारा 392/411 की बढोत्तरी व अभियुक्त योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक के बिरुद्ध मु0अ0सं0 293/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पूंछतांछ का विवरण-
 गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूंछतांछ के दौरान बताया गया कि बताया कि दिनाँक 23/06/2024 को रात में अजीतमल से आगे हाइवे के थोङा पहले तिराहे पर एक आटो रिक्शा वाले का वीवो एण्डॉयड मोबाइल व 800/-रू छीन लिया था और हम चारों लोग इसी मोटर साइकिल से भाग गये थे ।साथ ही हम चारो लोगो ने रियलमी मोबाइल साईं मन्दिर के पास हाइवे कोतवाली औरैया क्षेत्र से साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति से लूटा था । अभियुक्त योगेन्द्र सिंह ने बताया कि टेक्नो वाला मोबाइल मेरा स्वंय का है जिसे मैने करीब एक माह पहले औरैया से खरीदा था । सभी ने बरामद रुपयों के सम्बन्ध में बताया कि जो रुपये आटो रिक्शा वाले के पास मिले थे उन्हें हम सभी ने आपस में बराबर-बराबर बाँट लिया था। उनमें से कुछ रुपये खर्च हो गये हैं । अभियुक्तगण से बरामद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर संख्या-UP79AC-4417 के सम्बन्ध में पूँछने पर अभियुक्त अंकित कुमार ने बताया कि यह मोटर साइकिल उसकी है और वही उसे चलाता हैं  इसी मोटर साइकिल से वह मिलकर लूटपाट करते हैं और इसी मोटर साइकिल से इन लोगों ने दिनाँक-23.06.2024 को आटो रिक्शा वाले से मोबाइल व रुपये लूटे थे । साहब हम लोग पहले वाहन की बुकिंग करते हैं और दो लोगों को उसमें बैठा देते हैं सूनसान जगह पर बैठे इनके साथी वाहन को रुकवा लेते हैं और सभी मिलकर लूटकर भाग जाते हैं और इसी तरह चारों लोगों ने आटो रिक्शा वाले का मोबाइल व रुपये लूटे थे।
 गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
01.योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 30 वर्ष
02.अंकित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम आशा थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
03. नितुल प्रताप सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
04. शैलेश कुमार उर्फ अंशू पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी-
1.अभियुक्त योगेन्द्र सिंह के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. एक अदद एण्ड्रायड मोवाइल TECNO कम्पनी
3.एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल REALME कम्पनी
4.एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल VIVO कम्पनी
5.घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल HERO SPLENDER संख्या-UP79AC-4417
6.अभियुक्तो के कब्जे से कुल 650 रुपये/-
आपराधिक इतिहास-
01.योगेन्द्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 30 वर्ष
मु0अ0सं0 292/24 धारा 392/411भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया
मु0अ0सं0 392/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया
02.अंकित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम आशा थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
मु0अ0सं0 292/24 धारा 392/411भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया
03. नितुल प्रताप सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
मु0अ0सं0 292/24 धारा 392/411भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया
04. शैलेश कुमार उर्फ अंशू पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम मधूपुर थाना कोत0 औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष
मु0अ0सं0 292/24 धारा 392/411भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया
गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना अजीतमल-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह
2.उ0नि0 उदय प्रकाश
3.उ0नि0 संजीव कुमार
4.उ0नि0 श्री वीरेन्द्र सिंह
5.हे0का0 अजीत कुमार
6. हे0का0 शिमनेश
6.का0 लालूप्रसाद
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!