औरया थाना बिधूना पुलिस टीम व सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस एवं चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर दिखाई गई हवालात। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना बिधूना पुलिस टीम व सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस एवं चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर दिखाई गई हवालात )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे संघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बिधूना श्री बृजेन्द्र सिंह व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम औरैया श्री राजीव कुमार मय टीम द्वारा संयुक्तरुप से थाना बिधूना के अन्तर्गत दिनांक- 24.06.2024 की रात्रि संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्ववारा सूचना प्राप्त हुई कि सामपुर रोड पर गयादीन डिग्री कालेज के पीछे कब्रिस्तान के पास दो मोटर साइकिलों के साथ चार लोग बैठे है और आपस मे बातचीत कर रहे है कि उन्ही लोगों ने दिनांक 19/06/2024 को दिबियापुर रोड पर मोबाइल लूट की घटना की थी तथा इनके पास नाजायज असलाह व जो मोटर साइकिलें है वह भी चोरी की है, आज फिर किसी घटना को अन्जाम देने की योजना बना रहे है यदि जल्दी किया जाये तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से वहां पर मौजूद 04 अभियुक्तगणों को समय करीब 11-12 बजे आवश्यक घेराबन्दी कर मय खड़ी मोटर साइकिलों के पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गई तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र उदयवीर निवासी पुराना बिधूना थाना बिधूना जिला औऱैया उम्र 20 वर्ष जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान पहने पैन्ट की बायीं जेब से एक अदद मोबाइल POCO स्लेटी रंग बरामद हुआ जिसकी IMEI नं0 देखा गया तो 868976056818059/78 एवं 868976056818067/78 बिना सिंम का व दाहिनी फैन्ट में खुर्सा हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व पहने जीन्स पैन्ट की दाहिनी जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 व पहने जीन्स पैन्ट की पीछे की जेब से 200 रूपये बरामद हुए, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिषभ सेंगर पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम बन्थरा थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 20 वर्ष बताया जामा तलाशी से पहने लोवर की बायीं जेब से एक अदद मोबाइल VIVO कम्पनी आसमानी रंग जिसकी IMEI नं0 देखा गया तो 865666050845652/42 एवं 86566605085645/42 बिना सिंम का व दाहिनी फैंन्ट में कुसा हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर व पहने लोवर की दाहिनी जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 100 रूपये का एक नोट बरामद, तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम कृष्णा पुत्र बदन सिंह निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 19 वर्ष व जामा तलाशी से एक अदद मोटर साइकिल नं0 UP 78 FB 9189 (फर्जी) ई चालान एप से चैक करने पर सही चैचिस नं0 MBLHAW115NHJ77002 व सही रजिस्ट्रेशन नं0 UP 74 AH 7067 व पहने जीन्स पैन्ट के पीछे की जेब से 100 रूपये बरामद, चौथे व्यक्ति ने अपना नाम रिषभ कठेरिया पुत्र प्रमोद निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 16 वर्ष व जामा तालीशी से कब्जे से बिना नंम्बर की एक अदद मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काली बरामद हुई ,जिसे ई-चालान एप से चैचिस नं MBLHAW175NHK33282 डालकर देखा गया तो रजिस्ट्रेशन नं0 UP 74 AH 2723 है। पूंछतांछ व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना बिधूना में मु0अ0सं0 240/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अजय कुमार पुत्र उदयवीर व मु0अ0सं0-241/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रिषभ सेंगर पुत्र कुशलपाल के विरुद्ध पंजीकृत कर 02 अदद चोरी के मोबाइल फोन व 02 अदद चोरी के मोटरसाइकिलों की बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 411/420 भादवि की बढोत्तरी की गई, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूंछतांछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूंछतांछ के दौरान बताया गया कि हम लोग गैंग बनाकर आस-पास के जनपदों में चोरी/लूट की घटनाओं को अन्जाम देते है, हमने दिनांक 19/06/2024 को रात दिबियापुर रोड भसोरा पुल के पास एक साइकिल चालक से मोबाइक छीना था(मु0अ0सं0 227/2024 धारा 392 भा.द.वि.थाना बिधूना जनपद औरैया) तथा चन्दरपुर तिराहे के पास दुकान से मोबाइल चोरी किया(मु0अ0सं0 236/2024 धारा 379 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया) जो अजय चौहान व रिषभ सेंगर के पास से बरामद हुए है, जो मोटरसाइकल है वह हमने शिव सिंह पुर सौरिख कन्नौज से 15-20 दिन पहले चुराई थी (मु0अ0सं0 284/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज) साहब नम्बर प्लेट इसलिए चैंज किये थे कि इस गाडी की कहीं न कहीं तलाश की जा रही होगी नम्बर बदलकर चलाते है जिससे पकडे न जायें। चौथे बाल अपचारी अभियुक्त रिषभ कठेरिया(16 वर्षीय) ने बताया कि मैं छोटा हूँ इस कारण मे रैकी करता हूँ, मुझे देखकर लोक शक भी नही करते है। बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल को हम सभी लोगों ने मिलकर यह भावलपुर सौरिख कन्नौज से मेडिकल स्टोर के सामने से माह फरवरी में चोरी(मु0अ0सं0 285/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज) की थी। साहब हम चारों लोग एक साथ मिलकर जो भी चीजें मिल जाती है चोरी व लूट कर लेते है,आज भी लूटने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों द्वारा अचानक हमें पकड़ लिया गया। हमारे पास से बरामद असलहों से हम केवल लोगो को डराकर लूट की घटना कारित करते है।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 240/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अजय कुमार पुत्र उदयवीर
02. मु0अ0सं0-241/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रिषभ सेंगर पुत्र कुशलपाल
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
01. अजय कुमार पुत्र उदयवीर निवासी पुराना बिधूना थाना बिधूना जिला औऱैया उम्र 20 वर्ष
02. रिषभ सेंगर पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम बन्थरा थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 20 वर्ष
03. कृष्णा पुत्र बदन सिंह निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 19
04. रिषभ कठेरिया पुत्र प्रमोद निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 16 वर्ष (बाल अपचारी)
बरामदगी-
1- दो (02) चोरी की स्पलेण्डर मोटरसाइकिलें (मु0अ0सं0 284/24 व 285/24 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज)
2- 02 तमंचे 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- 02 चोरी के मोबाइल फोन
4- कुल 400 रुपये नगद
आपराधिक इतिहास-
1. अजय कुमार पुत्र उदयवीर निवासी पुराना बिधूना थाना बिधूना जिला औऱैया उम्र 20 वर्ष
मु0अ0सं0 227/2024 धारा 392 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 236/2024 धारा 379 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 284/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 285/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 240/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया।
2. रिषभ सेंगर पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम बन्थरा थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 20 वर्ष
मु0अ0सं0 227/2024 धारा 392 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 236/2024 धारा 379 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 284/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 285/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 241/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया।
3. कृष्णा पुत्र बदन सिंह निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 19
मु0अ0सं0 227/2024 धारा 392 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 236/2024 धारा 379 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 284/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 285/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
4. रिषभ कठेरिया पुत्र प्रमोद निवासी शिव सिंह पुर भारतपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज उम्र 16 वर्ष(बाल अपचारी)
मु0अ0सं0 227/2024 धारा 392 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 236/2024 धारा 379 भा.द.वि. थाना बिधूना जनपद औरैया।
मु0अ0सं0 284/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
मु0अ0सं0 285/2024 धारा 379 भा.दं.वि थाना सौरिख जनपद जनपद कन्नौज।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम- निरीक्षक श्री राजीव कुमार मय टीम
2- थाना प्रभारी बिधूना- श्री बृजेन्द्र सिंह व उ0नि0 श्री मुलेन्द्र एंव उ0नि0 श्री विनोद मय थाना बिधूना पुलिस टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
