औरया थाना अछल्दा क्षेत्र सो रहे युवक का मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अछल्दा क्षेत्र सो रहे युवक का मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले )

उत्तर प्रदेश औरैया दिनांक 24.06.2024 की रात में ग्राम डाण्डी थाना क्षेत्र अछल्दा निवासी रन्जीत कुमार पुत्र छोटे लाल यादव अपने घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहे थे तभी समय करीब 11.30 बजे अभियुक्तगण अवलाक पुत्र चुन्नी लाल यादव निवासी गौतला थाना अछल्दा जिला औरैया तथा कृष्ण पुत्र गुरु नरायन सिह निवासी गौतला वहां से गुजरे और देखा कि एक व्यक्ति चारपाई पर अपने सिराने अपना एन्ड्रायड मोबाइल रखकर सो रहा है मौका देखकर उक्त दोनो लोग मोबाइल चोरी कर जाने लगे तभी वादी मुकदमा रंजीत कुमार उपरोक्त की आंख खुल गयी उसके चिल्लाने से गांव के और लोग आ गये जिनकी मदद से एक चोर को मौके पर पकड लिया जिसके कब्जे से चोरी किया हुआ वीवो मोबाइल बरामद हुआ। वादी द्वारा थाना हाजा पर दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 143/24 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया तथा पकडे गये अभियुक्त अवलाक पुत्र चुन्नी लाल यादव निवासी गौतला थाना अछल्दा जिला औरैया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!