औरया थाना बिधूना पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 36 घण्टे के अन्दर किया बड़ा खुलासा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( थाना बिधूना पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 36 घण्टे के अन्दर किया बड़ा खुलासा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक  श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बिधूना श्री बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम ने दिनांक 25.06.2024 पसुआ पुल के पास से समय करीब 23.00 बजे गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. राजीव पुत्र ध्यान सिंह उम्र करीब 27 वर्ष नि0 सूरजपुर एरवा थाना एरवाकटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। । बरामद मोटर साइकिल के आधार पर थाना बिधूना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/24 धारा 379 भादवि0 में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी तथा बरामद नाजायज तमंचे के सम्बन्ध में थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 244/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजीव पंजीकृत कर अभियुक्तको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।दिनांक 24.06.2024 को वादी शिव चन्द्र कुमार पुत्र किशनलाल निवासी पुर्वा मके थाना बिधूना ने अपनी मोटर साइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में थाना बिधूना पर अज्ञात चोर के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 237/24 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजीव पुत्र ध्यान सिंह उम्र करीब 27 वर्ष नि0 सूरजपुर एरवा थाना एरवाकटरा जनपद औरैया

बरामदगी-
01 अदद चोरी की मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स नं यूपी 79 वी 1330
01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 श्री बृजेन्द्र सिंह थाना बिधूना
उ0नि0 श्री मूलेन्द्र सिंह
का0 836 अनिल जुरैल
का0 864 रवि कुमार
का0 1046 रामरूप

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!