औरया संवेदना ग्रुप द्वारा अग्रसेन पार्क सेल्फी प्वाइंट पर लगाया गया राष्ट्र ध्वज। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( संवेदना ग्रुप द्वारा अग्रसेन पार्क सेल्फी प्वाइंट पर लगाया गया राष्ट्र ध्वज )

उत्तर प्रदेश औरैया अग्रसेन पार्क में संवेदना ग्रुप के पदाधिकारियों संस्था द्वारा नगर के गौरव को बढ़ाने एवं  राष्ट्र ध्वज एवं सेल्फी पॉइंट की स्थापना संस्था द्वारा नगर के गौरव को बढ़ाने एवं राष्ट्र हित की भावना जाग्रत करने के लिए करायी गयी थी। जिसके लिए संस्था के कई सदस्यों ने अपने सहयोग से अग्रसेन पार्क में एक राष्ट्र ध्वज लगबाया था जिसका लोकार्पण धूम धाम से किया गया था साथ ही इंडियन ऑइल चौकी के पास एक सेल्फी पॉइंट I LOVE AURAIYA की भी स्थापना करायी गयी थी जिसे आज पालिका अध्यक्ष श्री अनूप गुप्ता एवं सभासदों की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद के संरक्षण में दे दिया गया है। अध्यक्ष महोदय ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्र ध्वज एवं सेल्फी पॉइंट के संरक्षण, रख रखाव, साफ सफाई एवं इससे सम्बंधित समस्त अधिकारों एवं दायित्वों को सदैव के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के नाते ग्रहण किया। उन्होंने कहाँ नगर पालिका सदैव ही नगर के विकास एवं जनहित कार्यों को करने के लिए तत्पर है वो सदैव नगर के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, सभासद प्रकृतिकांत छैया त्रिपाठी, सागर पोरवाल, राजेंद्र बाजपेई के साथ साथ संस्था के संरक्षक डॉo एस. एस. एस. परिहार, संजीव गुप्ता , उपाध्यक्ष अनुपम पोरवाल,सक्षम सेंगर, अखिलेश पोरवाल, किशन गहोई, दीपक सोनी, प्रवीण पाल, सौरभ पोरवाल आदि लोग उपस्थित । रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!