औरया अपर जिलाधिकारी ने आगामी बरसात के मौसम बाढ प्रभाव से बचाव के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों संग की समिक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने आगामी बरसात के मौसम बाढ प्रभाव से बचाव के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों संग की समिक्षा बैठक दिए  आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेशऔरैया अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सेना के अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बाढ़ के प्रभावों के न्यूनीकरण तथा बाढ़ के समय त्वरित कार्यवाही करने के विषय पर वैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ न्यूनीकरण तथा आपदा की स्थिति में किस तरह सेना की मदद से बचाव कार्य किए जायेगे इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ए० एस ० चौहान व उनकी नौ सदस्यीय टीम व आपदा विशेषज्ञ के साथ बाढ़ संवेदनशील ग्राम अस्त्ता, जुहीखा, सिकरोडी का निरक्षण किया गया तथा वहां की महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रहण भी किया ताकि बाढ़ आपदा के समय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण औरैया व भारतीय सेना कानपुर छावनी के परस्पर सहयोग से वेहतर आपदा न्यूनीकरण का कार्य जनपद में किया जा सके ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!