कानपुर थाना नौबस्ता क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात युवक ने लगभग 55 वर्षीय युवक को गोली मारकर हुए फरार हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद । ( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )

( बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री रवीन्द्र कुमार)
( थाना नौबस्ता क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात युवक ने लगभग 55 वर्षीय युवक को गोली मारकर हुए फरार हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद )
उत्तर प्रदेश कानपुर नौबस्ता थानाक्षेत्र के नौबस्ता चौराहे पर दिनदहाड़े बीच चौराहे पर स्टैंड संचालक की गोली मारकर की गई हत्या । वैन चालक के भाई ने तमंचे से गोली मारकर खुलेआम की हत्या । अवैध स्टैंड पर कब्ज़े को लेकर मृतक और हत्यारोपी में था विवाद । स्टैंड संचालक की हत्या के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार । हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी । चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी होने के बावजूद हत्या कर फरार हुआ हत्यारोपी । उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े हुई हत्या । हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
नौबस्ता अपडेट.आज दिनांक 05.07.2024 को थाना नौबस्ता क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि नौबस्ता बाईपास पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नौबस्ता द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर देखा गया कि हरी करण सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री हनुमान सिंह उम्र करीब 58 वर्ष निवासी 540 सी ताज नगर बर्रा थाना हनुमंत विहार कानपुर नगर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा समय करीब सुबह 8:53 पर सर में गोली मार दी गई है तत्काल घायल को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भिजवाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा दौरने इलाज उसे मृत घोषित कर दिया गया है। फारेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलवाया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच की जा रही है व नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री रवीन्द्र कुमार।

( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )
