औरया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हाथरस में हुई दुर्घटना में औरैया के मृतक आश्रितों दी गई दो लाख रुपए की चेक सहयोग राशि। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हाथरस में हुई दुर्घटना में औरैया के मृतक आश्रितों दी गई दो लाख रुपए की चेक सहयोग राशि )

उत्तर प्रदेश औरैया जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना में जनपद औरैया के मृतक स्व० रामनरेश निवासी शास्त्री नगर बाबरपुर तथा मृतका स्व० श्रीमती शीला निवासी बीसलपुर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा घोषित दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की चैक आश्रितों को उपलब्ध कराई गयी । हाथरस में हुई दुर्घटना में मृतक स्व० श्री राम नरेश की पत्नी श्रीमती रामदर्शनी तथा मृतका स्व० श्रीमती शीला के पति श्री मनीराम को मा० सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मृतकों के परिजनों को उनके गांव पहुंचकर चैक उपलब्ध कराई और परिजनों को ढांढस भी बधाया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!