कौशाम्बी थाना मंझनपुर क्षेत्र से विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी किए गए आभूषण व दो नली बंदूक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट )


( थाना मंझनपुर क्षेत्र से विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी किए गए आभूषण व दो नली बंदूक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
जनपद कौशांबी: जिले में दिनांक 24.06.2024 को वादी श्याम सुन्दर सिंह पुत्र स्व0 तिरथ लाल सिंह निवासी खोजवापुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना मंझनपुर पर सूचना दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से दो नाली बन्दूक, मोबाइल फोन व सोने/चांदी के गहने चोरी की गयी है । जिसके सम्बन्ध में थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 203/24 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन कर अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 07.07.2024 को थाना मंझनपुर पुलिस प्र0नि0 सन्तोष कुमार शर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्तों 1. सरवन उर्फ समईया पुत्र कन्हई लोध 2. रविनन्दन पुत्र राम मिलन लोध निवासीगण ग्राम गुवारा तैय्यबपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को भरवारी करारी मार्ग ग्राम सैबसा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद दो नाली बन्दूक, 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर , 01 जोडी झुमका ( पीली धातू ), 01 अदद मंगलसूत्र ( पीली धातु काले मोती से गुथा हुआ ), बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा हैं।

( राजकुमार की खास रिपोर्ट )
