औरया 50 शैय्या जिला चिकित्सालय में नगरपालिका अध्यक्ष ने जनसंख्या दिवस का शुभारंभ कर जागरूकता सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरया 50 शैय्या जिला चिकित्सालय में नगरपालिका अध्यक्ष ने जनसंख्या दिवस का शुभारंभ कर जागरूकता सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना )

उत्तर प्रदेश औरैया विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत 50 शैय्या जिला चिकित्सालय औरैया में फीता काट कर नगर पालिका अध्यक्ष ने सुभारंभ किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के ने अवगत कराया विश्व जनसंख्या दिवस के अंतर्गत सेवा प्रदायगी पखवाड़ा दिनांक 11 से 24 जुलाई 2024 तक चलाया जा रहा है। इस बार का थीम है- विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दम्पत्ति की शान । इस पखवाड़े का उद्देश्य उत्तर प्रदेश का प्रजनन दर (टी०एफ०आर०) 2.4 है, उसे घटाकर राष्ट्रीय लक्ष्य 2.1 प्राप्त करने का है । सेवा प्रयदायगी पखवाड़ा के दौरान आई०यू०सी० इन्सर्शन (प्रसव पश्चात एवं अंतराल आई०यू०सी०डी०) इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक (अन्तरा), महिला एवं पुरुष नसबंदी आदि की सेवाएं प्रदान की जाएगी।उक्त अवसर पर डॉ० मंजू सचान सी०एम०एस०, डॉ० शिशिर पुरी अ० मु० चि० अ०, अजय पांडेय डी०सी०पी० एम०, सुभाष हॉस्पिटल मैनेजर तथा चिकित्सा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!