जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस चेकिंग के दौरान 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |  ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

( 1.100 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को थाना सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार )

जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाय जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सराख्वाजा के उ0नि0 श्री रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 आनन्द सागर के द्वारा मुखबीर की सूचना ग्राम छविलेपुर सेकरंजाकला जाने वाले मार्ग से पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त चन्दन यादव पुत्र स्व0 बाकेलाल यादव निवासी मीरापुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर को 1 किलो 100 ग्राम गाँजे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 137/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- चन्दन यादव पुत्र स्व0 बाकेलाल निवासी मीरापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1- 1 किलो 100 ग्राम गांजा
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 137/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 11/20 धारा 323/504/506/427 थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 151/19 धारा 323/504/506 थाना सरायख्वाजा जौनपुर
4. मु0अ0सं0 199/20 धारा 379/411 थाना खुटहन जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 201/20 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
6. मु0अ0सं0 203/20 धारा 411/413/419/420 थाना खुटहन जौनपुर।
7. मु0अ0सं0 242/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।
2- का0 आनन्द सागर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

 

 

 ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!