जयपुर अलवर थाना नारायणपुर कोटपूतली क्षेत्र भाजपा नेता की गाड़ी को लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों धारदार हथियार से लहुलुहान कर हुए फरार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत। ( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट अलवर )

 

( बाईट -आंनद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर )

( थाना नारायणपुर कोटपूतली क्षेत्र भाजपा नेता की गाड़ी को लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों धारदार हथियार से लहुलुहान कर हुए फरार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत )

जयपुर अलवर जिले के समीप बहरोड़ कोटपूतली क्षेत्र के नारायणपुर थाना अंतर्गत सड़क मार्ग पर भाजपा नेता यासीन खांन की करीब एक दर्जन लोगों ने धारदार सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया जिससे यासीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नारायणपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां पर शुक्रवार को यासीन ने दम तोड दिया। नारायणपुर थाने में चार नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता यासीन खांन गुरुवार को कार से जयपुर से अपने गांव आ रहे तभी रास्ते में नारायणपुर के समीप सड़क मार्ग पर उनकी कार के आगे पीछे गाडी खडी कर। उन्हें रोक लिया। तथा कार से उतार कर धारदार हथियारों सहित अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि यासीन को पुराने मामले की रंजिश के चलते हुए आरोपियों ने इस प्रकार का कृत्य किया है। वैसे यह मामला बहरोड़ कोटपूतली क्षेत्र के नारायणपुर थाने का मामला है। इसमें अपराधियों को पकड़ने के लिए अलवर पुलिस भी सहयोग देते हुए प्रयास कर रही है। बहरहाल इस प्रकार की सरेआम घटना की सभी ने भर्त्सना करते हुए इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात दोहराई गई है।

( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट अलवर )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!