औरया थाना सहायल पुलिस का सराहनीय कार्य क्षेत्र में 04 वर्षीय बच्ची मिलने पर पुलिस द्वारा माता -पिता के किया गया सुपुर्द परिजनों में छाई खुशी की लहर। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना सहायल पुलिस का सराहनीय कार्य क्षेत्र में 04 वर्षीय बच्ची मिलने पर पुलिस द्वारा माता -पिता के किया गया सुपुर्द परिजनों में छाई खुशी की लहर )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कन्ट्रोल रूम औरैया से सूचना प्राप्त हुई की लहरापुर तिराहे में एक बच्ची उम्र करीब 04 वर्ष मिली है जो अपने माता-पिता से बिछड़ गयी है। सूचना पर थाना सहायल पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद औरैया के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल परिवेक्षण में आपरेशन मुस्कान को दृष्टिगत रखते हुये थानाध्यक्ष सहायल श्री अमर बहादुर सिंह के द्वारा अपने नेतृत्व में टीम गठित करके प्रभावी कार्यवाही करते हुए बच्ची आकृति को सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। आकृति के परिजन अपनी बच्ची को पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया तथा जनता द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी है।

सहायल पुलिस टीमः-
1. SO श्री अमर बहादुर सिंह थाना सहायल जनपद औरैया।
2. उ0नि0 विकास त्रिपाठी थाना सहायल जनपद औरैया।
3. हे0का0 66 जितेन्द्र कुमार थाना सहायल जनपद औरैया।
4. का0 115 सत्यम कुमार थाना सहायल जनपद औरैया।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!