औरया थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहें 25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान वांछित चल रहें 25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अपराध श्री सत्यप्रकाश सिंह थाना कोतवाली औरैया के नेतृत्व में म0उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह का0 65 सत्यम व का0 1309 अंकित व का0 विपेन्द्र गुर्जर के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 25000 रुपये इनामिया अभियुक्त नदीम खान उर्फ बल्लू उर्फ बुलेट पुत्र कोले उर्फ समीरबेग निवासी मो0 विधीचन्द्र थाना कोतवाली जनपद औरैया को अभियुक्त के घर के पास मो0 विधीचन्द्र से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नदीम खान उर्फ बल्लू उर्फ बुलेट उपरोक्त को कडी सुरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा
अपराध का तरीका –
अभियुक्त द्वारा मारपीट कर लूटपाट करना
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
नदीम खान उर्फ बल्लू उर्फ बुलेट पुत्र कोले उर्फ समीरबेग निवासी मो0 विधीचन्द्र थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस – निरीक्षक श्री राजीव कुमार मय टीम
2.प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश सिंह थाना कोतवाली औरैया मय टीम
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 421/2021 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।
2. मु0अ0सं0 907/2021 धारा 323/354-ख/452/504/506 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
