गाजियाबाद थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर लूट करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर लूट करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
गाजियाबाद थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1-वरुण कश्यप 2- विशाल उर्फ पाली 3- सुमित उर्फ दीवाना को यूफोरिया बैंकट हाल कट से किया गया गिरफ्तार ।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि लगभग एक माह पूर्व हम दोनों वरूण व विशाल ने इसी मो0सा0 से बस अड्डा से मेरठ रोड की ओर अंग्रेंजी शराब के ठेके के पास स्कूटी से जा रही दो महिलाओ में से पीछे बैठी महिला के हाथ से फोन छीना था जिसको हमने राह चलते व्यक्ति को अपनी मजबूरी बताकर 4000/- रुपये में बेच दिया था जिसके पैसे आधे-आधे बाट लिये उसी में से 520 रू0 बचे है और लगभग तीन से चार माह पूर्व के0के0 मित्तल कट के पास एक ई- रिक्शा में बैठकर जा रहे व्यक्ति के हाथ से वरूण कश्यप ने फोन छीना था । मो0सा0 के बारे में सख़्ती से पूछताछ की गयी तो तीनों ने एक स्वर में बताया कि यह मो0सा0 हिंडन विहार से लगभग चार माह पूर्व उठाकर लाये थे और वरुण व विशाल ने बताया कि अधिकतर घटना हम दोनों अलग अलग तरीके से नंबर प्लेट हटाकर व नंबर प्लेट बदलकर करते है एवं यह फोन हम तीनों ने मिलकर पैदल ही परसों रात्रि में अग्रसेन भवन के सामने मोबाइल फोन पर बात करते हुए साइकिल से जा रहे एक लड़के से छीना था। और हम तीनों वहां से इस फोन को लेकर भाग गये। कल हम तीनों इस फोन को बेचने की फिराक में इस मो0सा0 से जा रहे थे।
नाम पता अभियुक्तगण
वरुण कश्यप पुत्र चन्द्रशेखर निवासी गली नंबर 3 सिब्बनपुरा
थाना सिहानीगेट गाजियाबाद उम्र लगभग 20 वर्ष ।
विशाल उर्फ पाली पुत्र मदन निवासी 696 सिब्बनपुरा सिहानीगेट गाजियाबाद उम्र लगभग 19 वर्ष ।
सुमित उर्फ दीवाना पुत्र पप्पू महतो निवासी हाल किरायेदार कपिल बनिये का मकान सिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट उम्र लगभग 22 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त- वरुण कश्यप उपरोक्त के विरुद्ध थाना साहिबाबाद ग़ाज़ियाबाद पर आर्म्स एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है ।
बरामदगी का विवरण
1. 01 मोबाईल 2. 520 रुपये
3- एक चोरी की मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना सिहानीगेट पुलिस टीम।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
